Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस के पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ताधारियों को देंगे संविधान की प्रस्तावना nainital news

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को संकट से बचाने के लिए एकजुटता की अपील की गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 08:51 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 08:51 AM (IST)
गणतंत्र दिवस के पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ताधारियों को देंगे संविधान की प्रस्तावना nainital news
गणतंत्र दिवस के पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सत्ताधारियों को देंगे संविधान की प्रस्तावना nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : कांग्रेस के अभियान देश पुकारे गांधी थीम पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को संकट से बचाने के लिए एकजुटता की अपील की गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस पर संविधान की प्रस्तावना सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों को देने को कहा गया।

loksabha election banner

भ्रांतियां फैलाकर देश को किया जा रहा अस्थिर

मंगलवार को देश पुकारे गांधी थीम पर आधारित कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी संजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि देश आज संकट के दौर से गुजर रहा है। जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था उसको खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सत्ता प्रतिष्ठान उनके नाम पर भ्रांतियां फैलाकर देश में अराजकता कर रहा है। गांधी जी के विचारों से ही आजादी के बाद देश का नव निर्माण किया गया था। आज उनके विचारों को ही खत्म करने की साजिश की जा रही है। इसको समझने की जररुत है। इसलिए पूरे देश में कार्यक्रम चलाए जा रहे है।

सत्‍ता में बैठे लोग गोडसे को बनाना चाहते हैं नायक

यूथ कांग्रेस के सुमितर भुल्लर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को फिर से एकजुट होकर महात्मा का देश बनाने की जरूरत है। नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा ने कहा कि एक ओर सत्ताधारी महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ति बनाने और उसे नायक बनाने में तुले हुए हैं, दूसरी ओर महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेकर राजनीति करते हैं। इनका दोहरा चेहरा बेनकाब करने की आवश्यकता है। आज भाजपा की नीतियों से पूरा देश जल रहा है। धर्मनिपेक्षता का सपना बापू ने देखा था जो संविधान की प्रस्तावना बना। आज भाजपा सरकार ने उसे ही खत्म करने का काम किया है।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, धीरज कोरंगा, सज्जन लाल टम्टा, गीता रावल, दर्शन कठायत, कवि जोशी, ईश्वर पांडे, अंकुर उपाध्याय, रिजवान खान, महेश पंत, बहादुर बिष्ट, राजा पांडे, सचिन कठायत आदि मौजूद थे।

कांग्रेस में दिखी गुटबाजी

कांग्रेस पार्टी के अंदर की गुटबाजी जग जाहिर है। मंगलवार को भी यही दिखाई दिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव का कार्यक्रम मुख्यालय में होना था लेकिन जगह को लेकर कांग्रेस भ्रमित हो गए। एक ही कार्यक्रम की दो जगहें तय कर दी गई। जिससे कार्यकर्ताओं को पता नही चल पाया कि कार्यक्रम कहां होना है। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों को दोनों जगह पर बैठक करनी पड़ी। इस गलती पर कांग्रेस यूथ ङ्क्षवग के नेताओं को फटकार लगी।

यह भी पढ़ें : हरदा आखिर क्‍यों अपने कार्यकाल को आपदा युग और वर्तमान सीएम को स्वर्णयुगी बता रहे

यह भी पढ़ें : छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आरोपित पूर्व स्पीकर हरबंश के बेटे को फिलहाल राहत नहीं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.