Move to Jagran APP

चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला, राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोश

पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कैम्प कार्यालय से मोटर स्टेशन तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 08:43 PM (IST)
चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला, राहुल गांधी पर टिप्पणी से आक्रोश
उनका कहना था कि भाजपा प्रदेश प्रभारी का बयान भाजपा की आगामी विधान सभा चुनाव में हार की बौखलाहट है।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : सोमवार को मोटर स्टेशन चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पार्टी केप्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया। कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जो टिप्पणी की है वह उनकी व भाजपा की बौखलाहट प्रदर्शित करती है। कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी को इसके  लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कैम्प कार्यालय से मोटर स्टेशन तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी पर की गई अभद्र टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने दुष्यंत गौतम से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। उनका कहना था कि भाजपा प्रदेश प्रभारी का बयान भाजपा की आगामी विधान सभा चुनाव में हार की बौखलाहट है। भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। 

भाजपा के सारे वादे जुमले साबित हुए हैं। कहा कि जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार का बहुमत के साथ चुनने वाली है। इस दौरान जिला महामंत्री विकास साह, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, प्रकाश बोहरा, उमेश खर्कवाल, सेवादल अध्यक्ष हरीश चौधरी, मयूख चौधरी, जगदीश अधिकारी, सौरभ साह, तारा दत्त जोशी, अशोक कार्की, बाला दत्त थ्वाल, सरिता अधिकारी, विमला पुजारी, अशोक माहरा, हेमंत पांडेय, संजय अधिकारी, जगदीश जोशी, हरीश उप्रेती, दिग्विजय कार्की आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.