काग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
राज्य में तेजी से बढ़ती महगाई को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामनगर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया।
संवाद सहयोगी, रामनगर: राज्य में तेजी से बढ़ती महगाई को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने महगाई रोकने में विफलता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया।
सोमवार को भवानीगंज चौक पर च्येष्ठ उपप्रमुख संजय नेगी व महिला काग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश में बेतहाशा ढंग से महगाई बढ़ा रही है। खाद्य सामग्री, पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और अब रोडवेज बसों में यात्रा टिकट महगा कर दिया गया है। जनता महगाई से त्रस्त है लेकिन भाजपा सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं रह गया है। महगाई से लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। सरकार महगाई को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सरकार ने अपना फायदा देखते हुए राजस्व बढ़ाने के लिए राज्य में शराब सस्ती कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमीरों के हित में काम कर रही है। इस दौरान प्रधान इमरान खान, संजय बिष्ट, फैजुल हक, चंद्रा आर्य, काजल, सुमन, देवकी, काता, सुषमा आदि मौजूद रहे।
इधर हल्द्वानी स्थित बुद्ध पार्क में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए जमकर नारेबाजी करने के साथ सोमवार को सरकार का पुतला भी फूंका। कहा कि आम जनता की समस्याओं की सुध लेने के बजाय सिर्फ राजस्व के चक्कर में शराब के दाम घटा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है।
नारेबाजी के बीच महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि शराब के दाम कम होने का खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ेगा। जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है, लेकिन उस पीड़ा को नजरअंदाज किया जा रहा है। पुतला दहन करने वालों में महिला नगर अध्यक्ष नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, राधा चौधरी, बबिता उप्रेती, कैलाश उप्रेती, मधु सांगुड़ी, मोनिका सती, किरन महेश्वरी, विक्रम रंधावा, हृदयेश कुमार, शैलेंद्र दानू आदि शामिल रहे।