Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सहानुभूति की लहर पर चुनाव लड़ रही भाजपा nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 15 Nov 2019 11:52 AM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के अपने पौने तीन साल के कार्यकाल में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं किया है जिसे वह उप चुनाव में जनता को बता सके।

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा सहानुभूति की लहर पर चुनाव लड़ रही भाजपा nainital news

    पिथौरागढ़, जेएनएन : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक के अपने पौने तीन साल के कार्यकाल में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं किया है, जिसे वह उप चुनाव में जनता के बीच जाकर बता सके। साफ है कि भाजपा उपचुनाव में सहानुभूति की लहर पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, हवाई सेवा आदि मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ में पेयजल बड़ी समस्या थी। इसके लिए पूर्व विधायक मयूख महर स्वयं धरने पर बैठे थे। कांग्रेस सरकार ने पिथौरागढ़ में पेयजल समस्या के समाधान के लिए महत्वाकांक्षी आंवलाघाट योजना हेतु 80 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी। योजना में 75 करोड़ की धनराशि व्यय होने के बाद वर्तमान की भाजपा सरकार ने आधी-अधूरा छोड़ इसका उद्घाटन कर दिया। नतीजतन जनता को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने पर्वतीय क्षेत्र में विकास प्राधिकरण लागू कर गरीब आदमी का जीना दूभर कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय रेफरल सेंटर बन गया है। हवाई सेवा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिथौरागढ़ नैनी-सैनी हवाई पट्टी भी कांग्रेस सरकार की देन है और अब भाजपा सरकार इसमें खटारा विमान उड़ाकर सीमांत की जनता के साथ मजाक कर रही है। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्पोट्र्स कॉलेज, मल्टी स्टोरी पार्किंग कार्य भी आधा-अधूरा छोड़ा गया है। पिथौरागढ़ में विकास कार्य के नाम पर केवल भाजपा कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का चल रहा है।

    बेरोजगारों को छल रही केंद्र व राज्य सरकारें : इंदिरा

    नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने आयुष्मान योजना पर सवाल उठा कहा कि इसका लाभ लाभान्वितों को नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दो करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार असल में 100 लोगों को भी रोजगार नहीं दे पाई है। उल्टा विभागों में अस्थायी कर्मचारियों व कंपनियों में सेवाएं दे रहे पढ़े-लिखे युवाओं की छटनी की जा रही है। भाजपा सरकार में आर्थिक मंदी से थोक व्यापारी, फुटकर विक्रेता आदि छोटे-बड़े सभी व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ में संचालित हवाई सेवा को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी ने पूर्व विधायक मयूख महर के आधे-अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता आर्य, प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें : काकड़ीघाट क्षेत्र में बैराज के पहले चरण का सर्वे पूरा, दूसरे चरण के लिए भेजा 80 लाख का प्रस्‍ताव

    यह भी पढ़ें : काकड़ीघाट क्षेत्र में बैराज के पहले चरण का सर्वे पूरा, दूसरे चरण के लिए भेजा 80 लाख का प्रस्‍ताव

    comedy show banner
    comedy show banner