Move to Jagran APP

भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ हल्‍द्वानी के बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला भी जलाया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 04:59 PM (IST)
भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला
भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ भड़की कांग्रेस, फूंका पुतला

हल्द्वानी, नैनीताल [जेएनएन]: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही विधायकों का पुतला भी फूंका। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सरकार में विधायक ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

loksabha election banner

आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक विकास कार्य करने के बजाए गुंडागर्दी पर उतर आए। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। सारी विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई है। विकास के नाम पर महज बयानबाजी हो रही है।

पुराने आंकड़ों को पेश किया जा रहा है। यहां तक कि गौलापार में अंतरराज्जीय बस अड्डा बनाए जाना था। उसे भी रोक दिया गया। नई जगह बनाने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। इस दौरान जिला सतीश नैनवाल गोविंद अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: ठुकराल को अजय भट्ट ने दी क्लीन चिट, वाणी में नियंत्रण रखने की दी सलाह

यह भी पढ़ें: गुड्डू ने दिखाए बागी तेवर, भाजपा की मुश्किलें बढ़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.