Move to Jagran APP

किसानों के उत्पीड़न पर केंद्र सरकार पर गरजे कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर डटे किसानों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में जुट गए। यहां केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए पुतला फूंका गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 03:08 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 03:08 PM (IST)
किसानों के उत्पीड़न पर केंद्र सरकार पर गरजे कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला
किसानों के उत्पीड़न पर केंद्र सरकार पर गरजे कांग्रेसी, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

हल्द्वानी, जेएनएन : कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली सीमा पर डटे किसानों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाते हुए रविवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में जुट गए। यहां केंद्र सरकार को तानाशाह करार देते हुए पुतला फूंका गया। कांग्रेसियों ने कहा कि अंहिसक तरीके से अपनी बात रखने के लिए जंतर-मंतर पर जा रहे किसानों पर केंद्र सरकार के इशारे पर लाठी और पानी बरसाया गया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों पर मुकदमे भी दर्ज कर लिए गए।

loksabha election banner

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में बुद्ध पार्क पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान विरोधी कानून होने के कारण देशभर के किसान दिल्ली कूच को जुटे हुए हैं। मगर इन्हें दिल्ली की सीमाओं पर जबरन रोका गया है। भारी संख्या में पुलिस व अद्र्ध सैनिक बल जुटाए गए हैं। जबकि दो महीने से किसान शांतिपूर्ण तरीके से अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि निहत्थे व बुजुर्ग किसानों पर लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं।

वहीं, अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है। किसान, छात्र, युवा, महिला व व्यापारी हर वर्ग के लोग परेशान हो चुके हैं। सरकार के सभी वादे जुमले साबित हुए हैं। पुतला फूंकने वालों में सालीम सिद्दीकी, राजू रावत, पूरन बिष्ट, रिजवान हुसैन, आसिफ अली, हेम, तरनप्रीत सिंह, योगेश आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.