Move to Jagran APP

प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तार पर भड़के कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 05:30 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 06:33 AM (IST)
प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा का पुतला फूंका
प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा का पुतला फूंका

जासं, नैनीताल : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में जमीन के विवाद में हुई फायरिंग में मारे गए 10 लोगों के परिवारों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया।

loksabha election banner

शनिवार दोपहर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता तल्लीताल बस स्टेशन पर जमा हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका को न केवल रोका बल्कि गिरफ्तार भी कर लिया। कहा कि इस दमनात्मक रवैये के बाद भी कांग्रेस की गरीबों व वंचितों के हक में लड़ाई नहीं थमेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडे, धीरज बिष्ट, हेम आर्य, कैलाश अधिकारी, कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक, सूरज पांडे, शिवम बजाज, रईस भाई, शान अख्तर समेत अन्य थे। काग्रेसियों ने योगी सरकार का फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, भवाली : सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर काग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। शनिवार को नगर के काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

महिला काग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य दर्जा मंत्री खष्टी बिष्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान पंकज बिष्ट, पुष्पेश पाडे, दयाल आर्य, भगवत प्रसाद, इदरीश खान, डूंगर सिंह, रंजन पाडे, गोपाल दत्त पाडे आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.