कांग्रेस ने डीआइजी से की कोतवाल नित्यानंद का तबादला रोकने की मांग
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पाठक के नेतृत्व में महिलाओं ने हल्द्वानी पहुंचकर डीआइजी अजय जोशी से मुलाकात की। इस दौरान कोतवाल नित्यानंद पंत का तबादला निरस्त करने की मांग की।
लालकुआं, जेएनएन : महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पाठक के नेतृत्व में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने हल्द्वानी पहुंचकर डीआइजी अजय जोशी से मुलाकात की। इस दौरान कोतवाल नित्यानंद पंत का तबादला निरस्त करने की मांग की। साथ ही पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भी भेजा।
महिलाओं ने कहा कोतवाल पंत ने अपने चार माह के कार्यकाल में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बनने लगा है। यही नही उनके कार्यकाल में अपराधों में भी गिरावट आई है। ऐसे समय में कोतवाल पंत कार तबादला करने से असमाजिक तत्वों का हौसला बढ़ेगा। इस दौरान महिलाओं ने डीआइजी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भी पे्रषित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बीडी खोलिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा बिष्ट, ग्राम प्रधान पुष्पा जोशी, प्रदेश महामंत्री पुष्पा नेगी, ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्षा राधा दानू, बिमला जोशी, अनीता देवी, मुन्नी भाकुनी, कमला गोस्वामी आदि मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें : गुरना के शिक्षक सुभाष जोशी ने वो किया, जो देशभर के शिक्षकों को करना चाहिए
यह भी पढ़ें : देशभर के गांवों के लिए कुसौली गांव बना नजीर, नागरिक बोध यहां के ग्रामीणों से सीखें