कांग्रेस ने धारचूला व मुनस्यारी में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने सीमांत के दो विकास खंडों धारचूला और मुनस्यारी में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा में दावेदार अधिक होने से अभी संशय बना हुआ है।
धारचूला (पिथौरागढ़), जेएनएन : कांग्रेस ने सीमांत के दो विकास खंडों धारचूला और मुनस्यारी में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा में दावेदार अधिक होने से अभी संशय बना हुआ है। धारचूला विधायक हरीश धामी ने बताया कि विकास खंड धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र पंचायत में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अधिक है।
दोनों विकास खंडों में कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख बनना तय है। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों विकास खंडों में कांग्रेस ने सर्वसम्मति से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसका ब्लॉक कांगे्रस ने भी स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि धारचूला विकास खंड से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू और मुनस्यारी से भावना ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। डंूगर सिंह दानू विकास खंड के तल्ला दारमा के उमच्या दर क्षेत्र पंचायत से सदस्य चुने गए हैं। पूर्व में वह ग्राम प्रधान रह चुके हैं। वही भावना मुनस्यारी के दूरस्थ क्षेत्र पंचायत सीट रिंगू से निर्वाचित हुई है। उनके पति पूर्व में प्रधान रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : स्टिंग मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुकदमे से भड़के कांग्रेसी, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका