Move to Jagran APP

ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव : बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश

ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव रोमांचक दौर में पहुंच गया है। भाजपा व कांग्रेस बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

By Edited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 10:03 AM (IST)
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव : बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश
ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव : बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश

हल्द्वानी, जेएनएन : ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव रोमांचक दौर में पहुंच गया है। भाजपा व कांग्रेस बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भाजपा ने 20 से अधिक सदस्यों के समर्थन होने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस भी माहौल को अपने पक्ष में बता रही है।
भाजपा ने आनंद सिंह दरम्वाल को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी बनाया है। आनंद लगातार चौथी बार क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। पिछली बार ब्लॉक प्रमुख पद पर वह दो वोट से पीछे रह गए थे। पार्टी में भी किसान मोर्चा के कुमाऊं संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं। पार्टी भी ब्लॉक प्रमुख पद को हासिल करना चाहती है, ताकि आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे। पार्टी का दावा है कि 20 से अधिक सदस्य उनके समर्थन में आ चुके हैं। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख पद भाजपा का ही रहेगा। हालांकि, कांग्रेस भी अपनी जीत को जारी रखना चाहती है। इसलिए पार्टी ने गौलापार से बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की पूरी टीम उनके साथ जुटी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस भी जीतने का पूरा दावा कर रही है। दोनों दलों के लिए तमाम दिग्गज नेता भी अपने-अपने स्तर से सियासी समीकरण साधने में जुटे हुए हैं।
बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने की होड़ मची है। 1962 में हल्द्वानी ब्लॉक बनने के बाद से ही अधिकतर समय तक यहां कांग्रेस ही अपना परचम लहराती रही है, जबकि भाजपा को इस अवधि में केवल तीन बार ही कुर्सी पर बैठने का मौका मिला है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी ब्लाॅक प्रमुख उप निर्वाचन पद पर कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.