विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने के आरोप में हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई गई शिकायत

Published: Sun, 30 Aug 2026 10:39 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:52 AM (IST)

हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

राहुल गांधी

राहुल गांधी

HighLights

  1. राहुल गांधी पर शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप।

  2. अमित कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत।

  3. शिकायतकर्ता अमित कुमार अनुसूचित जाति समुदाय से हैं।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए शुद्धीकरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। शुद्धीकरण में शामिल श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार ने कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है।

उन्होंने राहुल गांधी पर शुद्धीकरण की कार्रवाई को जातिगत रंग देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की है। अमित कुमार के अनुसार आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली हुई थी। रैली के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने का आरोप लगाते हुए 11 अगस्त को उन्होंने अनुसूचित जाति के अन्य सदस्यों के साथ मैदान की सफाई और हवन-शुद्धीकरण किया था।

उनका कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मैदान की सफाई और धार्मिक शुद्धीकरण था। इसका जाति से कोई संबंध नहीं था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 29 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने हल्द्वानी में हुए शुद्धीकरण को छुआछूत से जोड़कर टिप्पणी की।

इससे शुद्धीकरण में शामिल लोगों को दलित विरोधी और छुआछूत करने वाला बताया गया। अमित कुमार ने कहा कि वह स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय से हैं।

बयान से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा, सम्मान और सुरक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने पुलिस से राहुल गांधी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करने की मांग की है। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CM धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- जिहादी नारों पर हैं खामोश, सनातन को बांटने के लिए बोल रहे झूठ