यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खाताधारकों के लाखों रुपये लेकर भागी कंपनी
यूनाइटेड लाइफ निधि म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड नाम से खुली चिटफंड कंपनी जमाकर्ताओं की रकम लेकर गायब हो गई। इस पर ...और पढ़ें

हल्द्वानी। यूनाइटेड लाइफ निधि म्यूचुअल बेनिफिट लिमिटेड नाम से खुली चिटफंड कंपनी जमाकर्ताओं की रकम लेकर गायब हो गई। इस पर गुरुवार को करीब 40 खाताधारकों ने एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रकम वापस दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक वर्ष 2010 में बैंक से अधिक ब्याज देने का लालच देकर कंपनी ने अपना कार्यालय खोला था। इस पर लोगों ने कंपनी में पांच साल की एफडी कराई थी। करीब एक माह से तिकोनिया स्थित कंपनी के कार्यालय पर ताले लगे हुए हैं। साथ ही कंपनी संचालक नाजिक रसीद का फोन भी बंद पड़ा है। ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने इस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
पढ़ें-सेकेंडों में लोगों की जेब काट रहा मोबाइल
