Move to Jagran APP

Nainital Weather : हल्द्वानी में लगातार तीसरे दिन तापमान में तेजी, 15 दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड

कुमाऊं में कहीं तापमान में तेजी आ रही है तो कहीं पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। हल्द्वानी के तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। वहीं हिल स्टेशन मुक्तेश्वर व उच्च हिमालयी इलाकों से लगे पिथौरागढ़ जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 06:45 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 06:45 AM (IST)
Nainital Weather : हल्द्वानी में लगातार तीसरे दिन तापमान में तेजी, 15 दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड
Nainital Weather : हल्द्वानी में लगातार तीसरे दिन तापमान में तेजी, 15 दिसंबर के बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। कहीं तापमान में तेजी आ रही है तो कहीं पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। हल्द्वानी के तापमान में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। वहीं हिल स्टेशन मुक्तेश्वर व उच्च हिमालयी इलाकों से लगे पिथौरागढ़ जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

loksabha election banner

नवंबर मध्य में तापमान में अचानक गिरावट आने से समूचा कुमाऊं शीतलहर की चपेट में आ गया था। कई स्टेशनों में तापमान दो डिग्री से नीचे पहुंच गया था। नवंबर आखिरी सप्ताह में तापमान में सुधार दिखा। वहीं अब दिसंबर की शुरुआत के साथ तापमान लगातार बदल रहा है।

कहीं पर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है तो कहीं तेजी दिख रही है। हल्द्वानी लगातार तीसरे दिन तापमान में तेजी बनी हुई है। हालांकि तापमान में मामूली अंतर है। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चम्पावत आदि जिलों में भी तापमान लगातार गोते लगा रहा है।

दस दिसंबर से पहले शीतलहर से राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिन तेज ठंड की उम्मीद कम है। मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। दस दिसंबर से पहले मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विभिन्न स्टेशनों का न्यूनतम पारा

हल्द्वानी                       7.0 डिग्री

अल्मोड़ा                      3.5 डिग्री

नैनीताल                      5.0 डिग्री

मुक्तेश्वर                      6.3 डिग्री

पिथौरागढ़                   5.6 डिग्री

चम्पावत                     2.0 डिग्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.