Move to Jagran APP

दस दिन में 7.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सुबह व शाम के समय होने लगा ठंड का एहसास

दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और ला नीना के प्रभाव से शहर की फिजा में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री कम है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:49 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:49 AM (IST)
दस दिन में 7.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सुबह व शाम के समय होने लगा ठंड का एहसास
दस दिन में 7.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सुबह व शाम के समय होने लगा ठंड का एहसास

हल्द्वानी, जेएनएन : दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और ला नीना के प्रभाव से शहर की फिजा में ठंडक घुलने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य के मुकाबले यह दो डिग्री कम है। इससे गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। बुधवार को रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बीते दस दिन में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई है।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंडक में इजाफा हो रहा है। पिछले सप्ताह केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। इससे निचले इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान के 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते दस दिनों में ऐसी रही पारे की चाल

तारीख           अधिकतम   न्यूनतम

19 अक्टूबर    33.6          17.4

20 अक्टूबर    32.4          16.6

21 अक्टूबर    32.6          16.8

22 अक्टूबर    32.1          14.8

23 अक्टूबर    33.4          13.0

24 अक्टूबर    33.9          12.3

25 अक्टूबर    33.2          11.0

26 अक्टूबर    32.8          10.2

27 अक्टूबर    32.2          09.8

28 अक्टूबर    31.4          09.8

शनिवार से छा सकते हैं बादल

आने वाले सप्ताह में मौसम में विशेष बदलाव के आसार कम है। मौसम विज्ञानी डॉ आरके सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को कुमाऊं में कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्क बना रहेगा। नवंबर पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे पर्वतीय जिलों में ठंड और बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.