‘उत्तराखंड : आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर हल्द्वानी में जागरण विमर्श आज, सीएम सिंह धामी करेंगे उद्घाटन
दैनिक जागरण की ओर से ‘उत्तराखंड : आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर जागरण विमर्श का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। दैनिक जागरण की ओर से ‘उत्तराखंड : आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर जागरण विमर्श का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्री और अधिकारी प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, उद्योग और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक नैनीताल रोड स्थित होटल आइटीसी फार्च्यून में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश की प्रगति, विकास की प्राथमिकताओं और उत्तराखंड के भविष्य की संभावनाओं पर सीधे संवाद भी करेंगे।
Jagran Vimarsh LIVE: स्वास्थ्य मंत्री भी करेंगे संवाद
कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, बुनियादी ढांचे, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों पर अपनी बात रखेंगे।
इसके बाद ‘इंडस्ट्री, रोजगार और कारोबार की सुगमता’ पर उद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से चर्चा होगी।
Jagran Vimarsh LIVE- ‘स्वास्थ्य : मौजूदा ढांचा और संभावनाएं’ विषय से होगी शुरुआत
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश की प्रगति, विकास की प्राथमिकताओं और उत्तराखंड के भविष्य की संभावनाओं पर सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। विमर्श की शुरुआत ‘स्वास्थ्य : मौजूदा ढांचा और संभावनाएं’ विषय से होगी।
Jagran Vimarsh LIVE: अलग-अलग सत्रों में होगा मंथन
दैनिक जागरण का प्रयास है कि इस मंच के माध्यम से उत्तराखंड की आशाओं को आवाज और चुनौतियों के समाधान की दिशा में सार्थक विचार सामने आएं। होटल आइटीसी फार्च्यून वाकवे माल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में प्रदेश के विकास के विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा।
