विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी के आदेश पर घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, जिला प्रशासन ने एसटीएच में जाना हाल

Published: Sun, 16 Aug 2026 05:30 AM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2026 06:54 AM (IST)

रामगढ़ मल्ला के पास खाई में गिरे टेंपो ट्रेवलर के घायलों से जिला प्रशासन की टीम ने एसटीएच में मुलाकात ...और पढ़ें

सीएम धामी के आदेश पर घायलों को मिलेगा फ्री इलाज।

सीएम धामी के आदेश पर घायलों को मिलेगा फ्री इलाज।

HighLights

  1. जिला प्रशासन ने एसटीएच में घायलों का हाल जाना।

  2. सीएम धामी के निर्देश पर घायलों का मुफ्त इलाज होगा।

  3. अधिकांश घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामगढ़ मल्ला के पास खाई में गिरे फरीदाबाद से आए टेंपो ट्रेवलर के घायलों से शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने एसटीएच पहुंचकर मुलाकात की।

अधिकारियों ने घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अस्पताल प्रबंधन को उनके निश्शुल्क इलाज के लिए निर्देशित किया। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने घायलों को आश्वस्त किया कि उनके इलाज में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती अधिकांश घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

हालांकि, एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक अन्य शव को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। इस दौरान पर एडीएम विवेक राय, एसडीएम मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में एक दिन बार फिर हादसा, खाई में गिरा वाहन; यूपी के पर्यटकों की चीत्कार से सहमा पहाड़