Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : मौसम साफ मगर मैदान में कोहरे की संभावना

Kumaon Weather News Update अगले चार दिन उत्तराखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार व शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आसमान में सुबह से ही गुनगुनी धूप नजर आएगी। हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में हल्के कोहरे की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 07:17 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:17 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : मौसम साफ मगर मैदान में कोहरे की संभावना
Kumaon Weather News Update : मौसम साफ मगर मैदान में कोहरे की संभावना

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : अगले चार दिन उत्तराखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है। गुरुवार व शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। आसमान में सुबह से ही गुनगुनी धूप नजर आएगी। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 20 व 21 नवंबर को मैदानी जिले यानी हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में हल्के कोहरे की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड की स्थिति बढऩे पर उच्च हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में तापमान अभी और नीचे आएगा। ऐसे में लोगों को और एहतियात बरतने की जरूरत पड़ेगी। नैनीताल के पर्वतीय पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री रहेगा। वहीं, पिथौरागढ़ में 21.1 डिग्री।

loksabha election banner

स्टेशन       अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान

पंतनगर       27.4                        12.4

हल्द्वानी        24.7                        16.2

बागेश्वर        24.7                         9.1

अल्मोड़ा      24.6                         8.00

कपकोट      16.1                         14.8

रुद्रपुर          27.1                       13.00

चौखुटिया      24.7                        7.6

चम्पावत       19.2                         7.6

कौसानी        18.5                        6.8

कोहरे में हादसों का डर

कोहरे के दौरान हाईवों पर अक्सर हादसों का डर बना रहता है। वाहनों की तेज रफ्तार व विजिबिलिटी कम होने की वजह से आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में फाग लाइट, इंडिकेटर, बड़े वाहनों में रेडियम का इस्तेमाल कर बचाव किया जा सकता है। लोनिवि हल्द्वानी डिवीजन की तरफ से हाल में रामपुर रोड हाईवे पर बेलबाबा से रुद्रपुर की ओर बचाव कार्य किए भी गए हैं।

ठंड के साथ प्रवासी श्रमिकों का आगमन

गौला में हर साल बड़ी संख्या में बिहार व झारखंड से श्रमिक आते हैं। इनमें से अधिकांश छठ पूजा होने के बाद पहुंचते हैं। अब ठंड बढऩे के साथ श्रमिकों का आगमन भी शुरू हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.