अराजक तत्वों ने ठप कर दी पेयजल आपूर्ति
गरमपानी खैरना मुख्य बाजार को आपूर्ति करने वाली पेयजल की मुख्य लाइन पर लगे गेटवाल को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
संवाद सहयोगी, गरमपानी : गरमपानी खैरना मुख्य बाजार को आपूर्ति करने वाली पेयजल की मुख्य लाइन पर लगे गेटवाल को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसे में करीब 48 घटे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों ने गेटवाल बदल आपूर्ति सुचारु की। पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब पाच सौ से ज्यादा परिवार परेशान रहे।
गरमपानी खैरना मुख्य बाजार में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति एकाएक ठप हो गई। लोगों को हाईवे पर लगे हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ा। क्षेत्र को उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के समीप स्थित प्राकृतिक जल स्त्रोत से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
जल संस्थान के अवर अभियंता राजीव कुमार के अनुसार गेटवाल को क्षतिग्रस्त करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।