Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update: कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, रविवार से आएगी तेजी

Kumaon Weather News मौसम विभाग ने 28 जून को नैनीताल चम्पावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से कहीं कहीं भूस्खलन की वजह से सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 06:28 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 06:28 AM (IST)
Kumaon Weather Update: कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश की संभावना, रविवार से आएगी तेजी
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे मौसम बरसात के अनुकूल बन रहा है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : वर्षा का दौर फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार को काठगोदाम, नैनीताल में छिटपुट वर्षा हुई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री व न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा। दिन में गर्मी का अहसास हुआ। अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।

loksabha election banner

कुमाऊं में सर्वाधिक 57 मिमी वर्षा डीडीहाट में रिकार्ड हुई। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को भी कहीं कहीं पर हल्की वे मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे मौसम बरसात के अनुकूल बन रहा है। रविवार से वर्षा का दायरा बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने 28 जून को नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से कहीं कहीं भूस्खलन की वजह से सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। लोगों को नदी-नालों के करीब नहीं जाने की सलाह जारी की है।

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान     अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी   37.7        23.5

पंतनगर    38.3       25.3

नैनीताल   25.1       17.0

मुक्तेश्वर   24.4       15.1

अल्मोड़ा   33.0       20.1

बागेश्वर   37.7       23.7

चम्पावत   26.7       12.2

पिथौरागढ़ 32.1        12.4  

मानसून का इंतजार होगा समाप्त

उत्तराखंड को अभी मानसून का इंतजार है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तराखंड में एंट्री 20 जून के आसपास होती है। इस समय मानसून गुजरात के निचले क्षेत्रों व उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर अटका हुआ है। मौसम विज्ञानी इसके आगे बढऩे की संभावना जता रहा हैं। संभव है कि मौसम के बदले अंदाज के बीच जून समाप्ति से पहले मानसून उत्तराखंड में पदार्पण कर जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.