Move to Jagran APP

निर्धन कन्याओं की शिक्षा और विवाह के नाम पर कर रहे थे करोड़ों की ठगी, सगे भाई गिरफ्तार

निर्धन कन्याओं के विवाह में ट्रस्ट के जरिये सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों के ठगी करने वाले आरोपित भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 09:50 AM (IST)
निर्धन कन्याओं की शिक्षा और विवाह के नाम पर कर रहे थे करोड़ों की ठगी, सगे भाई गिरफ्तार
निर्धन कन्याओं की शिक्षा और विवाह के नाम पर कर रहे थे करोड़ों की ठगी, सगे भाई गिरफ्तार

काशीपुर/ऊधमसिंह नगर, जेएनएन  : निर्धन कन्याओं के विवाह में ट्रस्ट के जरिये सस्ते दामों में इलेक्ट्रॉनिक सामान मुहैया कराने के नाम पर करोड़ों के ठगी करने वाले आरोपित भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष सगे भाइयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में भी पुलिस जुटी है।

loksabha election banner

28 अप्रैल को लोगों ने जसपुर-खुर्द स्थित सत्यधाम ट्रस्ट पर एकत्र होकर हंगामा खड़ा कर दिया था। इस दौरान लोगों ने सत्यधाम संस्था व मानव सेवा एवं जनकल्याण समिति अध्यक्ष पर हजारों लोगों से करीब सौ करोड़ रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था। मामला गर्माता देख कोतवाली पुलिस ने ग्राम जुनवाई तहसील गुन्नौर जिला संभल उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद बिलाल पुत्र अली अहमद की तहरीर पर मानव सेवा एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव, उनकी पत्नी कोषाध्यक्ष नीरु यादव, ओमवीर के भाई महेंद्र सिंह यादव, पिता राजेंद्र सिंह यादव, मौसेरे भाई विनोद यादव, राजू कश्यप निवासी केलाखेड़ा रामनगर, शिवओम पुत्र यादराम व साडू इंद्रपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया था। जबकि आइटीआइ थाना पुलिस ने सत्याधाम संस्था अध्यक्ष महेंद्र यादव, पत्नी सुरभि, मौसेरा भाई सोनू उर्फ राज और साले विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। गुरुवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि महेंद्र यादव व ओमवीर यादव को मुखबिर की सूचना पर जसपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

ऐसे बिछाया था शातिरों ने पूरा जाल 
आरोपितों ने वर्ष 2012 में सत्यधाम सामाजिक सेवा एवं जन कल्याण समिति और 2016 में मानव सेवा एवं जन कल्याण समिति का गठन किया। 2018 में सत्यधाम अर्द्ध नारीश्वर मंदिर ट्रस्ट रजिस्टर्ड कराई। सत्यधाम के नाम पर उत्तराखंड व उप्र में 20 से अधिक शाखाएं खोलकर ब्रांच मैनेजरों व 200 से अधिक एजेंटों की नियुक्ति की गई। जिनके माध्यम से निर्धन कन्याओं के विवाह व शिक्षा के लिए आर्थिक प्रलोभन व एक वर्ष में जमा राशि को दोगुनी कर वापस देने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। सत्यधाम संस्था ने आठ हजार सदस्यों से 22 करोड़ और मानव सेवा समिति ने पांच हजार लोगों से छह करोड़ 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मौके पर एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, कोतवाल चंचल शर्मा आदि थे। 

बैंक के अलावा किसी भी संस्‍था में रकम न जमा करें 
बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने बताया कि बैंक के अलावा किसी भी संस्था में रकम जमा नहीं करनी चाहिए। संस्थाओं की कोई भी सिक्योरिटी नहीं होती है। दोनों संस्थाध्यक्ष भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्यधाम संस्था के आठ हजार मेंबर्स, दो सौ-ढ़ाई सौ एजेंट हैं। जबकि मानव सेवा समिति के पांच हजार मेंबर्स और सौ-सवा सौ एजेंट हैं। लोगों ने जो प्रार्थना-पत्र दिए हैं। उनके हिसाब से अन्य लोगों को भी जांच में शामिल किया गया है। अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पीसीबी वनाग्नि की घटनाओं के बाद प्रभावित जंगल के प्रदूषण स्‍तर का पता लगाएगा
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक चैंपियन ने फिर दिए कई विवादित बयान, बोले अब डिप्‍टी सीएम बनूंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.