विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी मुखानी व रामनगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Published: Wed, 11 Feb 2026 03:30 PM (IST)

हल्द्वानी पुलिस ने मुखानी और रामनगर में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले एक शातिर चोर फिरोज गांधी को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

दोबारा हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग को आ रहे थे कालाढूंगी में चेकिंग के दौरान पकड़ में आया. Concept

दोबारा हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग को आ रहे थे कालाढूंगी में चेकिंग के दौरान पकड़ में आया. Concept

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की लगातार हो रही घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बाइक सवार दूसरा आरोपित फरार हो गया है। पुलिस टीम उसे ढूंढने में जुटी है।


बुधवार को एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले बाइक सवार एक आरोपित को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद किए हैं। चार फरवरी को बीना पाठक निवासी बिठोरिया नंबर-1 मुखानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात युवक दुकान पर मेहंदी सामान खरीदने के बहाने आए और मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। इस मामले में थाना मुखानी में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।


इसी प्रकार 30 जनवरी को कमला देवी निवासी देवभूमि सैनिक कालोनी फतेहपुर गांधी आश्रम ने भी मंगलसूत्र झपटने की तहरीर दी थी। इस पर भी अज्ञात आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी व थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।


पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपित हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल से कालाढूंगी की ओर से हल्द्वानी आ रहे हैं। इसके बाद कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक को रोककर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पीछे बैठा दूसरा आरोपित जंगल की ओर भाग निकला जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 36 वर्षीय फिरोज गांधी निवासी गांव पदमपुर, थाना मिल्क तहसील स्वार जिला रामपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से दो सोने के पेंडल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपित ने कबूल किया कि उसने 30 जनवरी और चार फरवरी को मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं के मंगलसूत्र झपटे थे जबकि छह फरवरी को रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में भी एक महिला से मंगलसूत्र छीना गया था। आरोपित फिर से वारदात को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में शस्त्र को लोड करने में पुलिस कर्मी पीछे, अभ्यास की जरूरत

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में छठवीं के छात्र ने सीनियर पर किया पेपर कटर से वार, घटना में हमला करने वाले के हाथ में भी आई चोट