Move to Jagran APP

uttarakhand lockdown : रुद्रपुर में ​​​​​लॉकडाउन उल्लंघन का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता सहित तीन पर केस

लॉकडाउन का उल्ल्ंघन जब भाजपा नेता ही करेंगे तो जनता में क्या संदेश जाएगा। लॉकडाउन के उल्लंघन में भाजपा नेता सहित पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 07:06 PM (IST)
uttarakhand lockdown : रुद्रपुर में ​​​​​लॉकडाउन उल्लंघन का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता सहित तीन पर केस
uttarakhand lockdown : रुद्रपुर में ​​​​​लॉकडाउन उल्लंघन का उल्लंघन करने पर भाजपा नेता सहित तीन पर केस

रुद्रपुर, जेएनएन : लॉकडाउन का उल्ल्ंघन जब भाजपा नेता ही करेंगे तो जनता में क्या संदेश जाएगा। लॉकडाउन के उल्लंघन में भाजपा नेता सहित पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता पर सोशल मीडिया पर गलत टिप्प्णी पोस्ट करने व आपदा एक्ट में आरोप में भी केस दर्ज है।

loksabha election banner

लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस प्रशासन सख्त है। लोगों पर नजर रखी जा रही है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की नजर चौक, गलियों व सोशल मीडिया पर भी है। गलत पोस्ट करने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को फेसबुक पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद ठुकराल ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किया। इसके बाद पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस ने एजीएम 34 गल्ला मंडी निवासी वेद ठुकराल पुत्र स्व. चीमनलाल पर लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने, फेसबुक पर गलत पोस्ट करने व आपदा एक्ट में केस दर्ज कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी निवासी सोनू गगनेजा पुत्र संजीव गगनेजा के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया है। पहाड़गंज निवासी अय्यूब अंसारी पुत्र छोटेलाल के खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद ठुकराल ने बताया कि किसी को फेशबुक पर गलत पोस्ट नहीं किए थे। बल्कि लोगों को आगाह किया था। लेकिन उस पोस्ट में गलत कमेंट्स आने शुरू हो गए थे। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढें

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने दारोगा का किया सस्पेंड l

उत्‍तराखंड में अवैध रूप से घुस रहे 13 जमातियों को पकड़कर क्‍वाारंंटाइन सेंटर भेजा गया 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.