विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital News: नैनीताल में कई पर्यटकों के कार के शीशे तोड़े गए, पर्यटकों ने पूछा कौन देगा मुआवजा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 25 May 2022 09:21 AM (IST)

तल्लीताल सरकारी विद्यालय परिसर में खुली पार्किंग का निर्माण किया गया था। जिसका विद्यालय शिक्षक और कुछ स्थानीय लोग विरोध ...और पढ़ें

Nainital News: नैनीताल में कई पर्यटकों के कार के शीशे तोड़े गए, पर्यटकों ने पूछा कौन देगा मुआवजा
Nainital News: नैनीताल में कई पर्यटकों के कार के शीशे तोड़े गए, पर्यटकों ने पूछा कौन देगा मुआवजा

जागरण संवाददाता, नैनीताल : शहर के तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में सरकारी स्कूल परिसर में एक दिन पहले ही जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद सार्वजनिक पार्किंग खोली गई। जिसमें पार्क किये गए आधा दर्जन वाहनों के शीशे देर रात अराजक तत्वों ने तोड़ डाले। मंगलवार सुबह जब स्कूल खुलने के बाद वाहन स्वामियों को इसका पता लगा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

आबादी क्षेत्र में आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने से वाहन स्वामियों में भारी रोष है। छह वाहन स्वामियों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पर्यटकों का कहना है कि पार्किंग में शीशे तोड़े गए हैं इसलिए मुआवजा मिलना चाहिए।

तल्लीताल हल्द्वानी रोड पर सरकारी विद्यालय परिसर में खुली पार्किंग का निर्माण किया गया था। जिसका विद्यालय शिक्षक और कुछ स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे थे। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद सोमवार को पार्किंग को खोल दिया गया था। जहां 20 से अधिक वाहन स्वामियों ने अपने वाहन पार्क किये थे।

बीती देर रात अराजक तत्वों ने आधा दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सुबह नौ बजे बाद जब स्कूल खुलने पर वाहन स्वामी पहुंचे तो शीशे टूटे देखकर दंग रह गए। सूचना के बाद तल्लीताल ऐसो रोहिताश सिंह सागर ने मौका मुआयना किया। साथ ही जिला प्रशासन को घटना की सूचना दी। एसडीएम प्रतीक जैन ने पहुंचकर मौका मुआयना कर वाहनों में हुए नुकसान का आकलन किया।

हरिनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद, गंगा कॉटेज तल्लीताल निवासी रोहित भट्ट, सुरेश चौधरी, तल्लीताल निवासी संतोष कुमार, मोटर गैराज निवासी मंजू देवी और हरिनगर निवासी ऋषि पंत ने वाहन क्षतिग्रस्त किये जाने पर तल्लीताल थाने में तहरीर दी है। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस गश्त पर भी सवाल

शहर के आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ ही जिस विद्यालय में पार्किंग निर्माण किया गया है थाना वहां से महज 100 मीटर से कुछ दूरी पर स्थित है। ऐसे में अराजक तत्वों द्वारा आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किये जाने की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। ऐसे में सुरक्षा के दावे करने वाली पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है।