कार 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चालक की मौत हो गई है जबकि पांच सवार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
कपकोट (बागेश्वर) जेएनएन : कार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चालक की मौत हो गई है जबकि पांच सवार घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डॉक्टरों हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
गुरुवार की देर रात शामा से रमाड़ी क्षेत्र की तरफ जा रही ऑल्टो कार इंटर कॉलेज शामा के समीप अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन चालक लछम सिंह (60) पुत्र पदम सिंह निवासी शामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि किशन सिंह (52) पुत्र कुशल सिंह निवासी शामा, धरम सिंह (70) पुत्र पदम सिंह निवासी शामा, देवकी देवी (35) पत्नी कुंदन सिंह निवासी लीती, नैन सिंह (70) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी लीती, दान सिंह (52) पुत्र मान सिह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार की रात करीब एक बजे की है। गांव के लोग दूसरे गांव की तरफ जा रहे थे, वहां किसी व्यक्ति के निधन हो गया था। इधर, घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने किशन सिंह और धरम सिंह को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जिला अस्पताल में भीड़
घटना के बाद जिला अस्पताल में सुबह से भीड़ रही। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण आदि भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। घायलों को हरसंभव इलाज देने की मांग की।
मृतक को दी अंतिम विदाई
पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लछम ङ्क्षसह का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा और उनका सरयू-गोमती संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद शामा और लीती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप