झील में डूबने से बीटेक के छात्र की मौत
भीमताल स्थित नल दमयंती झील में नहाने के दौरान बीटेक के छात्र की मौत हो गई। शव को बरामद कर लिया गया।
भीमताल। भीमताल स्थित नल दमयंती झील में नहाने के दौरान डूबने से बीटेक के छात्र की मौत हो गई। शव को बरामद कर लिया गया।
बागेश्वर जनपद के पनियाली ग्राम निवासी 20 वर्षीय विक्रम सिंह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। शनिवार की शाम वह अपने चार साथियों के साथ इंस्टीट्यूट से आउटिंग पास लेकर घूमने गया। शाम करीब पांच बजे भीमताल स्थित नल दमयंती झील पर ये सभी छात्र नहाने लगे। इस बीच विक्रम सिंह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद छात्र के शव को बरामद कर लिया।
उधर, पिथोरागढ़ जिले के नाचनी इलाके में इको वैन के खाई में गिरने से वैन मालिक व चालक की मौत हो गई। यह हादसा करीब रात आठ बजे हुआ। यह वैन समकोट से गिनी बैंड की ओर जा रही थी। संतुलन खोने से वैन करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार वैन मालिक दान सिंह (30 वर्ष) पुत्र महेंद्र सिंह व चालक कुंदन सिंह पुत्र पूरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शव को सड़क तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि यह वैन दान सिंह ने एक माह पहले ही खरीदी थी। शनिवार शाम को वे सवारियों को छोड़कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। झरने के तलाब में डूबने से इंजीनियर की मौत