Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : पश्चिमी हवा से पारे की चाल तेज, हल्द्वानी में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Kumaon Weather Update तापमान में तेजी जारी है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.1 पहुंच गया है। अप्रैल में पहली बार तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है। पश्चिमी की तरफ से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ा हुआ है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 07:35 AM (IST)
Kumaon Weather Update : पश्चिमी हवा से पारे की चाल तेज, हल्द्वानी में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Kumaon Weather Update : पश्चिमी हवा से पारे की चाल तेज, हल्द्वानी में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : Kumaon Weather Update : तापमान में तेजी जारी है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37.1 पहुंच गया है। अप्रैल में पहली बार तापमान 37 डिग्री के पार पहुंचा है। पश्चिमी की तरफ से आ रही गर्म हवा के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी बढऩे लगी है। दिन में घर से निकलने पर उमस का अहसास हो रहा है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह के मुताबिक तराई-भाबर में अगले दो-तीन दिन तापमान में तेजी बनी रहेगी। पर्वतीय जिलों में कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। पिथौरागढ़ व बागेश्वर में कहीं कहीं पर छिटपुट बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 

loksabha election banner

तराई-भाबर के बाद अल्मोड़ा सबसे गर्म

कुमाऊं में तराई-भाबर सबसे गर्म रहता है। गर्मी के लिहाज से अल्मोड़ा दूसरे नंबर पर है। अल्मोड़ा का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच रहा है। हालांकि रात का तापमान दस डिग्री से नीचे है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। वहीं, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। पर्यटन स्थल जागेश्वर, कौसानी, डोल आश्रम, बागेश्वर, चम्पावत के मायावती आश्रम व पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों में घूमने के लिए मौसम उपयुक्त बना हुआ है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान 

स्टेशन        अधिकतम    न्यूनतम 

हल्द्वानी      37.1         10.5

नैनीताल       24.8         18.0

मुक्तेश्वर      23.5          9.9

अल्मोड़ा       30.7          8.5

चम्पावत      24.5         6.6

पिथौरागढ़    27.6         9.6

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.