विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल जिला कोर्ट में बम धमाके की धमकी, तीन साल पूर्व भी धमकी से मचा था हड़कंप

Published: Wed, 18 Feb 2026 11:48 AM (GMT+05:30)

नैनीताल जिला कोर्ट में बम धमाके की धमकी से न्यायिक कार्य प्रभावित हुए हैं। यह पहली बार नहीं है; जुलाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में जिला कोर्ट में बम धमाका कर लोगों में दहशत पैदा करने का यह पहला मामला नहीं है। शहर को पहले भी दहलाने संबंधित संदेश दहशत पैदा कर चुके है।

जुलाई 2023 में इंटरनेट मीडिया में प्रसारित एक संदेश में शहर में कई स्थानों पर बम प्लांट कर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देहरादून एसटीएफ की टीम ने आंध्र प्रदेश से दिल्ली निवासी आरोपित नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया था। जिसके विरुद्ध अन्य राज्यों में भी इस तरह धमकी देकर दहशत फैलाने के मामले दर्ज थे। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम आंध्र प्रदेश से ट्राजिंट रिमांड पर आरोपित को नैनीताल लाई थी।

न्यायपालिका को टारगेट कर इस तरह दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। - भगवत प्रसाद, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन।

न्यायपालिका पर हमले की बात हो रही है, लेकिन अब तक आरोपित ट्रेस नहीं हो पाए है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है। ऐसे में आम आदमी का पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कैसे भरोसा बनेगा। - दीपक रुवाली, सचिव जिला बार एसोसिएशन।

दो दिन से न्यायिक कार्य नहीं हो रहे हैं। तीन सौ से अधिक मामलों पर सुनवाई नहीं हुई है, पुलिस जल्द मामले का पर्दाफाश करे, यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
- शंकर चौहान, उपाध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन।

जिला कोर्ट में धमकी मामले में जल्द अभियुक्त की पहचान होनी चाहिए, न्यायपालिका में इस तरह के धमकी भरे मेल आना सामान्य नहीं है। पुलिस को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अधिवक्ता व न्यायिक समाज में विश्वास बहाली हो। - डीजीसी फौजदारी सुशील कुमार शर्मा।

जिला कोर्ट के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगने चाहिए। पुलिस की ओर से जांच में अब तक कोई सुराग पता नहीं चलना लापरवाही है ।पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले।
- प्रदीप परगाई, पूर्व उपाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन।

बम धमाके के मामले में गुनहगार का पता चलना चाहिए, इस वजह से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस अत्याधुनिक तरीकों का उपयोग करे।
- भानूप्रताप मौनी, पूर्व सचिव जिला बार एसोसिएशन।

यह भी पढ़ें- नैनीताल कोर्ट में 24 घंटे के अंदर दो ईमेल से बम धमकियां, पुलिस के हाथ खाली

यह भी पढ़ें- VIDEO: नैनीताल कोर्ट को बम से उड़ाने की दूसरी धमकी, ISI और तमिल टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- नैनीताल और उत्तरकाशी में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा