पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किया रक्तदान
नैनीताल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महिला कांग्रेस की ओर से बीडी पांडेय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया।
By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 02:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 06:00 AM (IST)
नैनीताल, [जेएनएन]: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महिला कांग्रेस की ओर से बीडी पांडेय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, वरिष्ठ नेता डॉ रमेश पांडेय, त्रिभुवन फर्त्याल, मंजू बिष्ट ने किया।
इस दौरान पूर्व सीएम गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। महिला कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। संसद विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुन्नी तिवारी, दीपा बिष्ट, खष्टी बिष्ट, भावना नौलिया, नलिनी नेगी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर रुद्रप्रयाग से साइकिल रैली रवाना
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें