Move to Jagran APP

ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी, कनिष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी व प्रधान महरा गांव की सदस्यता समाप्त

राजस्व ग्रामों के नगर पंचायत भीमताल एवं नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में विलीन हो गया है। इसे लेकर निदेशालय पंचायत राज उत्तराखंड द्वारा ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 31 Dec 2018 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 07:02 PM (IST)
ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी, कनिष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी व प्रधान महरा गांव की सदस्यता समाप्त
ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी, कनिष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी व प्रधान महरा गांव की सदस्यता समाप्त

भीमताल, जेएनएन : राजस्व ग्रामों के नगर पंचायत भीमताल एवं नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में विलीन हो गया है। इसे लेकर निदेशालय पंचायत राज उत्तराखंड द्वारा नगरी क्षेत्र में सम्मलित ग्रामों को पंचायत क्षेत्र में विलुप्त करते हुए ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। इसी के चलते ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी भोला दत्त भट्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख हल्द्वानी ज्या कर्नाटक, प्रधान महरागांव कुसुम देवी समेत तीन जिला पंचायत सदस्य, 19 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 12 ग्राम पंचायत सदस्यों की सदस्या भी समाप्त हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिनकी सदस्यता समाप्त हुई है इनका पूर्व में पंचायत मतदाता सूचि में नाम था वह क्षेत्र वर्तमान में नगरीय क्षेत्र में चले जाने से इनकी सदस्यता समाप्त हो गई है। इस संबंध में में जिलाधिकारी नैनीताल विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य जिनकी सदस्यता समाप्त हुई  :

हल्द्वानी से शांति देवी, नीलम और नीमा देवी

क्षेत्र पंचायत सदस्य जिनकी सदस्यता समाप्त हुई  :

हल्द्वानी से-घनेश्वरी देवी, रचना, संजय जोशी, सोनी, सुनिता चिलवाल, राधा बिष्ट, विजय सिंह, जया कर्नाटक, भोल दत्त, संजय फुलारा, प्रमोद पंत, मोहन सिंह नेगी, दीपा पाठक

भीमताल से -ज्योति महरा, रीना आर्या, भावना महरा, नीमा,

रामगढ़ से- केशव चंद्र

बेतालघाट से वृजमोहन

ग्राम पंचायत सदस्य जिनकी सदस्यता समाप्त हुई

हल्द्वानी से-मनोज कुमार

भीमताल से- रजिया बेगम, विमला देवी, बीना देवी, नीरू जोशी, जीवन सिंह, कमला देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, ज्योति देवी, हेमा देवी, तुलसी देवी

ग्राम प्रधान जिनकी सदस्यता समाप्त हुई

भीमताल से महरा गांव की ग्राम प्रधान कुसुम देवी

यह भी पढ़ें : पांच साल में 46 लाख किए खर्च, फ‍िर भी नहीं बदली शहर के नालों की तस्वीर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.