थराली उपचुनाव में बूथ मजबूत करेंगे हल्द्वानी के भाजयुमो कार्यकर्ता
हल्द्वानी: थराली विधानसभा उपचुनाव में हल्द्वानी से भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत अपनी टीम के
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 08:35 PM (IST)
हल्द्वानी: थराली विधानसभा उपचुनाव में हल्द्वानी से भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालेंगे। कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र के सबसे ज्यादा बूथों वाले मंडल नारायणबगड़ के दूरस्थ गावों में जा कर बूथ रचना को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने थराली उपचुनाव के लिए मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियो को थराली विधान सभा के भाजपा संगठनात्मक मंडलों में तैनात किया है। बूथों पर मोर्चा कार्यकर्ताओं की टीम बना कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत विकास भगत व प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं व मोर्चा पदाधिकारियों को थराली भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें