चुनाव और चंदे पर भाजपा का फोकस, कार्यकर्ताओं को साधा
हल्द्वानी में हुर्इ बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में कर्इ अहम मुद्दों पर चर्चा हुर्इ। जिनमें चुनाव और चंदा मुख्य रूप से शामिल थे।
हल्द्वानी, [जेएनएन]: भारतीय जनता पार्टी ने पांच घंटे चली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी निकाय चुनाव की रणनीति से लेकर चंदा जुटाने तक के लिए कार्यकर्ताओं को साधा। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित रैबार कार्यक्रम में मिले सुझावों के आधार पर तैयार विजन-2020 पर काम करने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई।
बीजेपी कार्यसमिति की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने किया। कार्यसमिति की बैठक के बारे में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के बारे में चर्चा हुई।वैसे चुनाव से पहले एक और बैठक होगी।
कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि पर फोकस रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश में 25 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आजीवन सहयोग निधि महाअभियान चलाने के लिए कहा गया है।
मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता इसमें चंदा चेक से देंगे। इसके साथ ही कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अनिवार्य रूप से सुनने के सख्त निर्देश दिए गए। अब 31 दिसंबर से बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से मन की बात जनता को सुनाएंगे।
वहीं, कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं ने पेयजल व आवास संबंधी विषयों पर सुझाव दिए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व प्रकाश पंत ने अपना पक्ष रखा। साथ ही भावी योजनाओं के बारे से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। साथ ही बीजेपी की उपलब्धियों का भी बखान किया।
यह भी पढ़ें: गैरसैंण में सबसे अधिक चला शीतकालीन सत्र
यह भी पढ़ें: गैरसैंण को राजधानी बनाने की भाजपा-कांग्रेस में नहीं इच्छाशक्ति