भाजपा धरातल पर काम करती है, विकास के लिए है प्रतिबद्ध : मंत्री बंशीधर भगत
भगत ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से हर कोई जुडऩा चाहता है। भाजपा धरातल में काम करती है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। मंजू ने कहा कि वह विधायक भगत के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में आई हैं।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कमलुवागांजा मेहता गांव की प्रधान मंजू गौड़ ने शनिवार को कई ग्रामीणों के साथ भाजपा की सदस्य ग्रहण कर ली है। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने प्रधान समेत सभी ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया।
भगत ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी से हर कोई जुडऩा चाहता है। भाजपा धरातल में काम करती है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। मंजू ने कहा कि वह क्षेत्र में विधायक भगत के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में आई हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, मंडल महामंत्री सुरेश गौड़ आदि शामिल रहे।
खत्ते में पहुंच बच्चों को बांटीं राहत सामग्री
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत शनिवार को अभियान के 25वें दिन टांडा जंगल के खत्ते में पहुंचे। वहां पर 35 से अधिक बच्चों को चप्पलें, कपड़े, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। साथ ही राशन भी वितरित किया। विकास ने कहा कि इस बार के अभियान में वह अब तक 1300 से अधिक परिवारों को मदद पहुंचा चुके हैं। इस दौरान शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। इस दौरान गौरव जोशी, एमपी सिंह, अजय कंबोज, धीरज पांडे आदि शामिल रहे।
एम्स के प्रयास के लिए सीएम का जताया आभार
भाजपा नेता मनोज पाठक ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने एचएमटी फैक्ट्री रानीबाग में एम्स को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही आभार भी जताया। पाठक ने कहा कि एम्स खुलने से क्षेत्रवासियों को बड़ा लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों को जोडऩे वाले गुलाबघाटी में अक्सर जाम लग जाता है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों के अलावा पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वैकल्पिक मार्ग स्वीकृत किया जाए। पाठक ने हल्द्वानी ङ्क्षरग रोड की महत्वाकांक्षी परियोजना को शीघ्र शुरू करने का भी अनुरोध किया।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें