बीजेपी कार्यकर्ता बोले, सांसद कोश्यारी की घोषणाएं हैं अधूरी
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि सांसद कोश्यारी की घोषणाएं पूरी न होने से कर्इ तरह की दिक्कतें पेश आ रही हैं।
गरमपानी, नैनीताल [जेएनएन]: कोसी घाटी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी द्वारा की गई घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। जिससे वो लोगों के बीच नहीं जा पा रहे हैं।
अंतरजनपदीय सीमा पर स्थित गरमपानी बाजार में भाजपा मंडल कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छोटे-छोटे कार्यों को ई-टेंडरिंग से बाहर रखने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने जो पांच साल पहले घोषणाएं की थी, वो आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। जिस कारण गांवों में ग्रामीणों के बीच जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भट्ट ने मंडल कार्यालय में रखे अभिलेखों का भी जायजा लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें: एनएच मुआवजा घपले पर गैरसैंण सत्र में बरपेगा हंगामा
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पूरे नहीं हुए भाजपा के चुनावी वायदे: कुंजवाल
यह भी पढ़ें: राज्यसभा सीट के लिए भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी का नाम