Move to Jagran APP

नैनीताल रोड पर गहरी खाई में गिरी कार , चार घायल

नैनीताल से लौट रहीं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता लोचफ शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गईं।

By Edited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:15 PM (IST)
नैनीताल रोड पर गहरी खाई में गिरी कार , चार घायल
नैनीताल रोड पर गहरी खाई में गिरी कार , चार घायल
संवाद सहयोगी, कालाढूंगी : नैनीताल से लौट रहीं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता लोचफ शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गईं। उनकी कार ब्रेक फेल हो जाने के कारण नैनीताल मार्ग पर लाल मिट्टी मोड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सुनीता सहित चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। गुरुवार को भाजपा संगठन के महामंत्री सुरेश भट्ट के पिता के वार्षिक श्राद्ध था, जिसमें दूसरे प्रदेश से भी लोग आए थे। हरियाणा के भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुनीता लोचफ उम्र 46 पत्नी राकेश कुमार, चरन सिंह उम्र 62 पुत्र रतन सिंह, रजनीश उम्र 30 पुत्र जयपाल तथा सोनिया अग्रवाल उम्र 32 पुत्री राजेन्द्र अग्रवाल निवासी सोनीपत, हरियाणा भी इसी कार्यक्रम में आई थीं। शाम को चारों चारों एक ही कार से नैनीताल चले गए थे। सभी शुक्रवार को लौट रहे थे कि लाल मिट्टी मोड़ के पास उनकी कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में घायल हरियाणा के मंत्री ज्ञान चंद्र गुप्ता के करीबी बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे एएसआइ बलवंत सिंह पटवाल ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए कालाढूंगी सीएचसी केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को हल्द्वानी के एसटीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी एसडीएम अशोक जोशी घायलों का हाल जानने कालाढूंगी सीएचसी पहुंचे। घायलों को बेहतर इलाज देने के लिए चारों लोगों को हल्द्वानी भेजा गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.