Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएए को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, लोगों की भ्रांतियां करेगी दूर nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jan 2020 11:08 AM (IST)

    नागरिकता संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने रणनीति तय कर ली है। नैनीताल जिले में भी विधानसभा क्षेत्रवार रैलियों का आयोजन होगा। साथ ही गोष्ठियां भी होंगी।

    सीएए को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, लोगों की भ्रांतियां करेगी दूर nainital news

    हल्द्वानी, जेएनएन : नागरिकता संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने रणनीति तय कर ली है। नैनीताल जिले में भी विधानसभा क्षेत्रवार रैलियों का आयोजन होगा। साथ ही गोष्ठियां भी होंगी। कुमाऊं संभाग कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विकास कुमार ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला न होकर नागरिकता देने वाला कानून है। संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री चंदन बिष्ट ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज व कल मंडलों में होगी बैठक

    जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक व दो जनवरी को सीएए को लेकर मंडल स्तरों पर बैठकें होंगी। पीएम को पोस्टकार्ड, ई-मेल के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ स्तर तक संपर्क कर पत्रक वितरित किए जाएंगे। एक से पांच जनवरी तक जिला स्तर पर पत्रकार वार्ता होंगी।

    निशंक पांच को हल्द्वानी में

    प्रदीप ने बताया कि पांच जनवरी को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करेंगे। छह जनवरी से 10 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर रैली होगी। सात जनवरी से 10 जनवरी तक पार्टी के विभिन्न मोर्चो द्वारा स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में पत्रक वितरण, महिला मोर्चा द्वारा महिला समूह में संपर्क, जनजाति, अनुसूचित जाति, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अपने-अपने प्रभाव क्षेत्रों में गोष्ठी व पत्रक वितरण के कार्यक्रम किए जाएंगे। 11 जनवरी से 15 जनवरी तक जिलावार प्रबुद्ध वर्गों के सम्मेलन होंगे। बैठक में विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, केएमवीएन की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी, भवाली पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट, गोविंद बिष्ट, दिनेश आर्य, सुरेश तिवारी, तरुण बंसल, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, हरीश बिष्ट, संजय वर्मा, प्रताप सिंह गन्ना समिति अध्यक्ष, नवीन पंत, विनीत अग्रवाल, नवीन भट्ट, भुवन भट्ट आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें : आखिरकार मेयर रौतेला को पीए मिलने का प्रस्ताव पास, दुकानों नामांतरण के मामले भी निपटाए

    comedy show banner
    comedy show banner