Move to Jagran APP

प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अब किशोरों को भी पार्टी से जोड़ेगी भाजपा NAINITAL NEWS

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि 11 अगस्त तक सूबे में कुल दस लाख नए कार्यकर्ता बनाए जाने हैं। वर्तमान में साढ़े पांच लाख लोग संगठन से जुड़ भी चुके

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 02:28 PM (IST)
प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अब किशोरों को भी पार्टी से जोड़ेगी भाजपा NAINITAL NEWS
प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि अब किशोरों को भी पार्टी से जोड़ेगी भाजपा NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा अब 16 साल के किशोरों को भी सदस्यता दिलाएगी। संभाग कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि 11 अगस्त तक सूबे में कुल दस लाख नए कार्यकर्ता बनाए जाने हैं। वर्तमान में साढ़े पांच लाख लोग संगठन से जुड़ भी चुके हैं।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के लिए एक पर्व की तरह है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार अब बेनामी संपत्तियों का अधिग्रहण कर विकास कार्यों को अमलीजामा पहना रही है। प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त रही पिछली सरकार ने बार-बार प्रोजेक्टों का बजट बढ़ाया। जिसका बोझ सरकारी खजाने पर पड़ा। महामंत्री के मुताबिक 11232 बूथों पर पार्टी पूरी मजबूती के साथ जुटी है। हर बूथ पर सौ सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं। 

विद्यालय, छात्रावास, महाविद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। मंडल, मोर्चा, वार्ड व शक्ति केंद्रों की अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की गई है। गोयल ने कहा कि जनता के बीच सदस्यता अभियान को लेकर खासी दिलचस्पी है। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की वजह से लोग खुद जुड़ रहे हैं। वार्ता में विधायक बंशीधर भगत, मंडी विपणन बोर्ड अध्यक्ष गजराज बिष्ट, कुमाऊं सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट मौजूद रहे। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.