Move to Jagran APP

भीमताल की बैठक में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर गए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष भगत नेे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के शासन काल में करोड़ों के घोटाले होते थे। उससे देश और प्रदेश मुक्त हुआ है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के छह साल बीतने के बाद भी कोई घोटाला सामने नहीं आ सका है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 10:04 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 10:04 PM (IST)
भीमताल की बैठक में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर गए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी से बूथ स्तर तक मजबूत रहने को कहा।

जागरण संवाददाता, भीमताल (नैनीताल) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनाव के लिये तैयार रहने का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष भीमताल में शीत जल अनुसंधान निदेशालय के सभागार में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

prime article banner

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भगत नेे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के शासन काल में करोड़ों के घोटाले होते थे। उससे देश और प्रदेश मुक्त हुआ है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के छह साल बीतने के बाद भी कोई घोटाला सामने नहीं आ सका है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास किया है चाहे वह 12 हजार करोड़ की लागत से बनाई जा रही आल वेदर सड़क हो या फिर चार घाम में पर्यटन विकसित करने की योजना हो। सब जगह विकास हुआ है। आल वेदर मोटर मार्ग सीमा सुरक्षा की दृष्टि से भी लाभदायक है। अब अंतिम छोर तक समान आसानी से सैनिकों तक पहुंच सकता है। भाजपा सरकार ने 16 हजार करोड़ से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलमार्ग का निर्माण किया है। टनकपुर- बागेश्वर रेल सर्वे पूर्ण है उसका निर्माण भी होगा।  देहरादून एयरपोर्ट सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट बनने जा रहा है जिससे अधिक से अधिक पर्यटन विकसित होगा। वहीं जानकारी दी कि उधमसिंह नगर का पंतनगर एयरपोर्ट ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट होगा। जो  पूरे देश के लिये माडल होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश देश का पहला ऐसा प्रदेश बना है जिसने पीएमजीएसवाई ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण स्थानों तक सड़क पहुंचाने में सरकार शत प्रतिशत कामयाब हुई है। तीन हजार तीन सौ चालीस करोड़ सहकारिता में अवमुक्त किए गए हैं। ताकि 55 हजार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी से बूथ स्तर तक मजबूत रहने को कहा। बताया कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता और अध्यक्ष मजबूत होगा तभी पार्टी भारी मतों से जीतेगी। इसके लिये यह आवश्यक है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुुंच सके। इसके पहले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आमडाली से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत मेें रैली निकाल कर उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री तरूण बंसल, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व चेयरमेन राजेश नेगी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट, आशा रानी,नितिन राणा,दिनेश सांगुड़ी और चारों मंडल के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.