त्रिशक्ति सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष ने की मीटिंग
भाजपा त्रिशक्ति सम्मेलन के जरिये लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी में जुट गई है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पदाधिकारियों की बैठक ली।
हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा त्रिशक्ति सम्मेलन के जरिये लोकसभा चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी में जुट गई है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पदाधिकारियों की बैठक ली और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करने के लिए कहा।
कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित बैठक में भट्ट ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वे पार्टी की नीतियों के आधार पर काम करें। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार करें। ध्यान रहे कि कोई भी व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने योजनाओं के बारे में भी बताया। त्रिशक्ति सम्मेलनों के संयोजक प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नौ फरवरी को हल्द्वानी में त्रिशक्ति सम्मेलन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बूथ मजबूती का मंत्र देंगे। अल्मोड़ा में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह शामिल होंगे। इससे पहले टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पौड़ी पहुंचेंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तैयारियों के लिए जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने मंडलवार कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश आर्य, प्रदेश प्रवक्ता बिंदेश गुप्ता, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष कुलदीप गंगवार, महामंत्री चंदन बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, ब्लॉक प्रमुख आंनद दरम्वाल आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : नेता प्रतिपक्ष बोलीं, परिर्वतन के लिए कांग्रेस की खटीमा तक निकलेगी रैली
यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री प्रकाश पंत बोले, जीएसटी ने देश को आर्थिक आजादी दिलाई