Move to Jagran APP

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब की अंत्येष्टि तक दिल्ली में नहीं होने दी

भाजपा अनुसूचित मोर्चे के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित व संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि मोदी व धामी सरकार ने अनुसूचित वर्ग का विकास व कल्याण किया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 09:58 PM (IST)
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब की अंत्येष्टि तक दिल्ली में नहीं होने दी
लाल सिंह आर्य ने का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस ने बाबा साहेब की अंत्येष्टि तक दिल्ली में नहीं होने दी

जागरण संवाददाता, नैनीताल : भाजपा अनुसूचित मोर्चे के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलित व संविधान विरोधी है। कांग्रेस ने संविधान निर्माता डा. बीआर आंबेडकर की अंत्येष्टि तक दिल्ली में नहीं होने दी, 1952 व 1953 में आंबेडकर को चुनाव हराया। उन्होंने कहा कि मोदी व धामी सरकार ने अनुसूचित वर्ग का विकास व कल्याण किया है।

loksabha election banner

मंगलवार शाम को नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे मोर्चे के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने दर्शनघर पार्क में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा मोदी व धामी की सरकार ने जनता का विश्वास जीता है और विकास किया है। विकास, कल्याण कार्यक्रमों के बलबूते राज्य में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश होगा।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का संबोधन होगा। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही जिलाध्यक्षों की बैठक के सत्र भी होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कांग्रेस राज में बेतहाशा महंगाई का दौर जनता ने झेला है। मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दामों में कटौती कर जनता को राहत दी है, जल्द जनता को महंगाई से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि चारधाम में रेल नेटवर्क से लेकर सड़क, पुल समेत अन्य महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मोदी सरकार ने फ्री वैक्सीन देने के साथ ही महामारी काल में मुफ्त अनाज देकर गरीबों का दिल जीता है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा सामान्य सीटों पर आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी उतारने या नहीं उतारने का निर्णय संसदीय बोर्ड या राज्य की चुनाव कमेटी का होगा। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित वर्ग के साथ ही बाबा साहब आंबेडकर का अपमान किया। दावा किया कि राज्य में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर मोर्चा के राष्‍ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष अंबा आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुंवर, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, जिला महामंत्री रवींद्र बाली, आनंद बिष्ट, अरविंद पडियार, अतुल पाल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.