Move to Jagran APP

मिशन 2022 के लिए जुटने का लिया संकल्प

भाजपा कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। फूलमालाओं से लदे पदाधिकारियों ने मिशन 2022 के लिए जुटने का संकल्प लिया और कहा कि संगठन में उत्साह से काम किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 08:02 PM (IST)
मिशन 2022 के लिए जुटने का लिया संकल्प
मिशन 2022 के लिए जुटने का लिया संकल्प

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान हुआ। फूलमालाओं से लदे पदाधिकारियों ने मिशन 2022 के लिए जुटने का संकल्प लिया और कहा कि संगठन में उत्साह से काम किया जाएगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी की विचारधारा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी में हर किसी का महत्व है। चाहे वह कार्यकर्ता हो या फिर पदाधिकारी। जिन्हें जिम्मेदारी मिली है, उन्हें अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करना है। आगामी चुनावों के लिए अभी से जुट जाना होगा। सबसे अधिक जरूरी है कि भारत सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाना है। इसके लिए पूरी सक्रियता से सहयोग करना होगा। जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। केंद्र और राज्य सरकार ने जो बेहतर कार्य किए हैं, उनकी जानकारी लोगों को दी जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने किया और संचालन नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल ने किया। इसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शाति भट्ट, उपाध्यक्ष विनोद जयसवाल, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अग्रहरि, नगर मंत्री गीता जोशी, पार्षद रेनू टंडन, महिला मोर्चा महामंत्री भूमिका गोयल, आशा शुक्ला, युवा मोर्चा महामंत्री कनिष्क ढींगरा, विजय बिष्ट आदि शामिल रहे। इनका हुआ सम्मान

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, मंत्री विपिन पाडे, युवा मोर्चा प्रदेश सह संयोजक संदीप कुकसाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आकाश गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश जोशी, कुमाऊंसह संयोजक काíतक हर्बोला, विभाग संयोजक आशीष मल्होत्रा को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.