बिहार में एनडीए की जीत पर नैनीताल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर नैनीताल में भाजपाइयों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई के साथ गुड़ भी वितरित किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत को प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया है।
नैनीताल, जेएनएन : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर नैनीताल में भाजपाइयों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई के साथ गुड़ भी वितरित किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत को प्रधानमंत्री मोदी के करिश्माई नेतृत्व को जीत का श्रेय दिया है।
बुधवार दोपहर को वरिष्ठ नेता अरविंद पडियार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मल्लीताल रामलीला मैदान में एकत्र हुए और मिष्टान व गुड़ का वितरण कर खुशी मनाई। वक्ताओं ने कहा कि बिहार की जीत ने साबित किया है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की नीतियों पर भरोसा है। बिहार के लोगों ने तरक्की व सुशासन के लिए मतदान किया है और छद्म सेकुलरिज्म वाली ताकतों को परास्त किया है।
बिहार चुनाव में कांग्रेस की स्थिति और खराब हुई है। दावा किया कि 2022 में उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिह बिष्ट, भाजयुमो कुमाऊं सह संयोजक मोहित रौतेला, कुंदन बिष्ट, विमल बिष्ट, अमिताभ साह, मोहित साह, सभासद भगवत रावत, कलावती असवाल, सागर आर्य, हरीश राणा, कुन्दन नेगी, संजय शर्मा, विक्की राठौर आदि मौजूद रहे।