नैनीताल में जिपं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही आनंद दरम्वाल का उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
नैनीताल, जेएनएन : सियासी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर राज्य बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही आनंद दरम्वाल का उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दोनों पदों पर एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जो जांच में सही पाए गए हैं। निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा चार नवंबर को अपराह्नï तीन बजे तक नामांकन वापसी का समय गुजरने के बाद होगी। जिले में पहली बार कांग्रेस पार्टी को जिपं अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी ही नहीं मिला, जिससे भाजपा को वॉकओवर मिल गया।
शनिवार दोपहर को भाजपा की जिपं अध्यक्ष पद की घोषित प्रत्याशी बेला तोलिया, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आनंद दरम्वाल समेत तमाम भाजपा नेता, विधायकगण तथा जिपं सदस्य नैनीताल पहुंचे। अध्यक्ष प्रत्याशी तोलिया ने एडीएम कैलाश तोलिया व एसएस जंगपांगी, आरओ धनंजय कुमार की मौजूदगी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सीडीओ विनीत कुमार को नामांकन पत्र का सेट सौंपा। प्रस्तावक व अनुमोदक कोटाबाग की गुलजारपुर बंकी की जिपं सदस्य आशा आर्य व तलिया की जिपं सदस्य पूजा अरोड़ा बनी। सीडीओ ने बताया कि अध्यक्ष पद पर बेला व उपाध्यक्ष में आनंद का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्टï, नैनीताल विधायक संजीव आर्य, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्टï, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष विजय मनराल, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व प्रमुख शांति भट्ट, प्रमोद तोलिया, प्रताप बिष्टï, उमेश गडिय़ा, शिवशंकर मजुमदार, खीमा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, चंद्रप्रकाश तिवारी, विमला अधिकारी, अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, भानु पंत, गोपाल रावत, हरीश भट्ट, भूपेंद्र बिष्टï, आनंद बिष्टï, गोविंद बिष्टï, नवीन भट्ट, मोहित साह, विकास जोशी, अशोक तिवारी, नीरज जोशी, संतोष साह, विश्वकेतु वैद्य समेत जिपं सदस्य दीपक मेलकानी, प्रेमबल्लभ बृजवासी, अनिल चनौतिया, नरेंद्र चौहान, भावना कपिल व अन्य मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टिï से जिला पंचायत कार्यालय के समीप बैरीकेडिंग की गई थी। एसओ तल्लीताल राहुल राठी के नेतृत्व में एसएसआइ बीसी मासीवाल, एसआइ दलीप बिष्टï समेत तमाम पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
नहीं मिला प्रस्तावक
जिपं उपाध्यक्ष पद के लिए जंगलियागांव के सदस्य अनिल चनौतियों ने जिला पंचायत प्रांगण में नामांकन का एलान किया। चनौतिया कहते रहे कि प्रस्तावक व अनुमोदक सदस्य पहुंच रहे हैं मगर घंटों बाद भी कोई प्रस्तावक अनुमोदक नहीं मिले तो चनौतिया को निराश होकर लौटना पड़ा। बताया जाता है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर संख्याबल को देखते हुए प्रस्तावक-अनुमोदक बनने को तैयार सदस्य अचानक पीछे हट गए।
यह भी पढ़ें : यूएसनगर और नैनीताल की पहली कुर्सी दिलाने का दारोमदार यशपाल आर्य पर
यह भी पढ़ें : हाई कोर्ट ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण मामले में मांगा जवाब