Move to Jagran APP

भाजपा ने चुनाव व चंदे के लिए कार्यकर्ताओं को साधा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने पांच घंटे चली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 03:00 AM (IST)
भाजपा ने चुनाव व चंदे के लिए कार्यकर्ताओं को साधा
भाजपा ने चुनाव व चंदे के लिए कार्यकर्ताओं को साधा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी ने पांच घंटे चली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी निकाय चुनाव की रणनीति से लेकर चंदा जुटाने तक के लिए कार्यकर्ताओं को साधा। इसके साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित रैबार कार्यक्रम में मिले सुझावों के आधार पर तैयार विजन-2020 पर काम करने करने पर चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।

loksabha election banner

रामपुर रोड स्थित होटल ब्लू सफायर में आयोजित कार्यसमिति की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। इसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने किया। कार्यसमिति की बैठक के बारे में बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के बारे में चर्चा हुई। वैसे चुनाव से पहले एक और बैठक होगी। कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि पर फोकस रखने के लिए कहा गया है। प्रदेश में 25 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आजीवन सहयोग निधि महाअभियान चलाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता इसमें चंदा चेक से देंगे। इसके साथ ही कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को अनिवार्य रूप से सुनने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। अब 31 दिसंबर से बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से मन की बात जनता को सुनाएंगे। वहीं, कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं ने पेयजल व आवास संबंधी विषयों पर सुझाव दिए। कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत व मदन कौशिक ने अपना पक्ष रखा। साथ ही भावी योजनाओं के बारे से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

---

सरकार की गिनाई उपलब्धियां

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए तबादला एक्ट मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, अगर कोई सरकारी अड़चन नहीं आई तो जमरानी बांध के लिए एमओयू 20 दिसंबर तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जनता दरबार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाएगा।

---

ये कार्यक्रम हुए तय

कार्यसमिति में भाजपा ने आगामी कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आजीवन सहयोग निधि महाअभियान चलाया जाएगा। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017 तक जिला कार्य समितियों की बैठक होगी। 31 दिसंबर को बूथों पर मन की बात होगी। एक जनवरी से सात जनवरी 2018 तक मंडल कार्यसमितियों की बैठक होगी। फरवरी 2018 में मोर्चा, प्रदेश व जिला कार्यसमितियों की बैठकें होंगी और 2018 में प्रांतीय परिषद की बैठक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.