पीएम मोदी के साथ अजय भट्ट, टम्टा, निशंक, रावत और रानी ने नाम के आगे से हटाया चौकीदार
मुख्यमंत्री समेत तीन नवनिर्वाचित सांसद अब चौकीदार नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर में अपने नाम के आगे से इस शब्द को हटाते ही प्रदेश के नेताओं ने भी फॉलो करना शुरू कर
हल्द्वानी, जेएनएन : मुख्यमंत्री समेत तीन नवनिर्वाचित सांसद अब चौकीदार नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीटर में अपने नाम के आगे से इस शब्द को हटाते ही प्रदेश के नेताओं ने भी फॉलो करना शुरू कर दिया। हालांकि दोबारा जीती माला राज्यलक्ष्मी शाह व पहली बार सांसद बने अजय भट्ट फिलहाल ट्वीटर पर चौकीदार बने हुए हैं।
लोकसभा चुनाव में चौकीदार शब्द काफी सुर्खियों में रहा। पीएम ने 'मैं भी चौकीदार' का नारा दिया। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' नारे को बुलंद करते हुए रैलियों में खूब प्रचार किया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। वहीं पीएम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में इस शब्द का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेताओं ने भी अपने नाम के आगे इसे जोड़ दिया। वहीं लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीटर से चौकीदार नाम हटा दिया। जिसके बाद प्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी इस शब्द से किनारा कर लिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा सीट से जीते अजय टम्टा, हरिद्वार से जीते डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व पौड़ी से विजेता रहे तीरथ सिंह ने रावत, राज्यमंत्री रेखा आर्य, मसूरी विधायक गणेश जोशी व पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने भी मोदी का अनुसरण करते हुए चौकीदार शब्द हटा दिया है। हालांकि रात तक सांसद अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी का ट्वीटर अकाउंट चौकीदार के नाम से अपडेट था। स्थानीय स्तर पर भी भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत समेत कई अन्य नेताओं ने भी चौकीदार शब्द हटा दिया।
जानिए भाजपा की विजय पर क्या कहा वरिष्ठ नेतओं ने
ये भाजपा और माेदी की जीत है : इंदिरा हृदयेश
डॉ. इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा व मोदी की जीत हुई है। प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस को पराजय मिली है। इस पर चिंतन करने की जरूरत है। इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। सभी को साथ लेकर बैठक करने से आगे की रणनीति पर विचार करना होगा। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जो हमेशा से जनता की सेवा करते आई है। फिर से जनता का विश्वास जीतना होगा। हार से निराश होने की जरूरत नहीं है।
जनता के आशीर्वाद से मिला मेहनत का परिणाम : भगत
बंशीधर भगत, विधायक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम हमें मिला है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। अजय भट्ट को कालाढूंगी क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत मिली है। निश्चित तौर पर इससे क्षेत्र में विकास की गति में और तेजी आएगी।
भ्रष्टाचार से मुक्त होगा देश : बिष्ट
गजराज बिष्ट, प्रदेश महामंत्री, भाजपा ने बताया कि राज्य के सभी जीते हुए प्रत्याशियों को मेरी ओर से बधाई। जनता व कार्यकताओं का आभार, जिन्होंने भारी मतों से पार्टी को विजय दिलाई। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व पर भी जनता ने विश्वास जताया है। इससे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
भाजपा की जीत अभूतपूर्व : कोश्यारी
भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की यह अभूतपूर्व जीत पीएम नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर जनता का विश्वास है। जनता ने राष्ट्रवाद के मुद्दे को हाथों हाथ लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कुशल प्रबंधन व लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह फल प्राप्त हुआ है। राज्य के पांचों सासंदों को बधाई।
यह भी पढ़ें : हरदा ने कहा, हार स्वीकारता हूं पर हारा क्यूं, यह जानना जरूरी, संगठन के लोगों को सोचना होगा
यह भी पढ़ें : रुझान आने के बाद भाजपा ऑफिस में हलचल, कांग्रेस में पसरा सन्नाटा, 1243 नोटा पड़े
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप