Move to Jagran APP

भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, सोशल मीडिया में जाहिर हो रही नाराजगी

नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश के बयान के बाद अब बेतालघाट क्षेत्र में भी राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले बेतालघाट ब्लॉक में अब कांग्रेसी अपना किला मजबूत करने में जुट गए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 02:25 PM (IST)
भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, सोशल मीडिया में जाहिर हो रही नाराजगी
भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, सोशल मीडिया में जाहिर हो रही नाराजगी

गरमपानी, संवाद सहयोगी : नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश के बयान के बाद अब बेतालघाट क्षेत्र में भी राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाले बेतालघाट ब्लॉक में अब कांग्रेसी अपना किला मजबूत करने में जुट गए हैं।

prime article banner

बेतालघाट ब्लॉक में राजनीति में बड़े फेरबदल के आसार बन रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सत्तापक्ष से जुड़े कई नेता कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। कुछ दिन पूर्व ही कुछ भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया में खुलकर नाराजगी भी जताई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा नेताओं ने कहा था कि वर्षों से वे पार्टी से जुड़े हैं। बावजूद उनकी खुलकर उपेक्षा की जा रही है।

दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए लोगों को तवज्जो दी जा रही है जबकि भाजपा कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत कर रहे हैं। बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। कुछ दिन पूर्व ही नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्दयेश ने बड़े फेरबदल की ओर इशारा किया था अब इधर बेतालघाट में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों की माने तो 14 जनवरी को बगावत बढ़ सकती है। बेतालघाट ब्लॉक के गांव में खास दखल रखने वाले नेता सत्ता पक्ष का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।ऐसा नहीं कि नाराजगी अभी सामने आ रही है पूर्व में कई कार्यक्रमों में भी भाजपा के कई नेता शिरकत ही नहीं कर रहे। गांवों में जनता के बीच दखल रखने वाले कई नेता पार्टी कार्यक्रमों से गायब रहते हैं।

जानकारी जुटाने पर अलग-अलग बहाने सामने आ जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही कांग्रेस ने अपने अभियान तेज कर दिया है गांव-गांव बैठकों का दौर जारी है कई कांग्रेसी नेता भाजपा के नेताओं के संपर्क में है नाम ना छापने की शर्त पर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि 14 जनवरी को संशय खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि निश्चित रूप से कई कार्यकत्ताओं में निराशा है। कई कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।ंजो भी कांग्रेस की सदस्यता लेगा उसका स्वागत है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक चुनाव जीतकर आएंगे और काग्रेंस की सरकार बनेगी।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दलीप सिंह बोहरा ने बताया कि हां, पार्टी के कुछ कार्यकर्ता नाराज हैं। वरिष्ठ नेताओं को छोटे कार्यकर्ताओं की ओर ध्यान देना चाहिए। आखिर नाराजगी क्यों है। कार्यकर्ता नाराज क्यों है पता लगना चाहिए। चर्चा है कि कुछ लोग पार्टी छोड़ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.