Move to Jagran APP

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाजू ने कहा, कांग्रेस ने चीन से पैसा लेकर देश के साथ किया धोखा

मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा चीन की तरह हो गई है। देशहित के लिए यह ठीक नहीं है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 06:01 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:01 PM (IST)
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाजू ने कहा, कांग्रेस ने चीन से पैसा लेकर देश के साथ किया धोखा
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाजू ने कहा, कांग्रेस ने चीन से पैसा लेकर देश के साथ किया धोखा

हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा की शुक्रवार को वर्चुअल रैली कालाढूंगी विधानसभा में हुई। मुख्य वक्ता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा चीन की तरह हो गई है। देशहित के लिए यह ठीक नहीं है।

prime article banner

जाजू ने राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि चीन से पैसा लेने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि उनका चीन से क्या रिश्ता है? कांग्रेस का चीन से पैसा लेना और वहां कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौता करना देश के साथ धोखा है। इस समय चीन सीमा पर भारत विरोधी गतिविधियां कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना ने चीन के इस मंसूबे को असफल कर दिया।

जाजू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हुए। इसमें जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाना, राम मंदिर का निर्माण करना, मुस्लिम महिलाओं को उनके कल्याण के लिए ट्रिपल तलाक जैसे तमाम मुद्दे शामिल हैं। कोरोना काल में भी मोदी सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। रैली की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज देश पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। सीएम त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। संकट के इस दौर में भाजपा ने भोजन, सैनिटाइटर, मास्क वितरित किए। रक्तदान किया। इसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

यह भी पढें 

विधायक अमनमणि त्रिपाठी को पास जारी करने का ठीकरा डीएम ने एडीएम दून पर फोड़ा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.