Move to Jagran APP

संकल्प पत्र के साथ आगे बढ़ रही भाजपा

भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि भजपा अपने संकल्प पत्र के साथ आगे बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 09:16 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 09:16 PM (IST)
संकल्प पत्र के साथ आगे बढ़ रही भाजपा
संकल्प पत्र के साथ आगे बढ़ रही भाजपा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। विकास के नए आयाम छू रही है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है।

loksabha election banner

पश्चिमी मंडल की ओर से कमलुवागांजा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद पासी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से भी अवगत कराया। अध्यक्षता कर रहे मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट कहा कि वर्ष 2017 के बाद भारत की छवि पूरी दुनिया में बदली है। लोक सभा विस्तारक मनोज ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर चर्चा की। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने की और कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर है। मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट ने सभी का धन्यवाद किया और संचालन कमल किशन पांडे व सुरेश गौड़ ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, श्रीपाल राणा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, श्रीपाल राणा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, डा. जगनाथ पाडेय, सिंह कुरिया, नारायण सिंह बिष्ट, गुमान सिंह देवका शामिल रहे।

---

आत्म निर्भर भारत व सोशल मीडिया की दी जानकारी

हल्द्वानी : नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन मुख्य वक्ता कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत व सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, लक्ष्मण खाती, सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा तरुण बंसल, ममता पलडिया, प्रताप रैकवाल, नगर उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, मनीष पाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.