Uttarakhand Chunav 2022 : नैनीताल सीट से सरिता को कांग्रेस ने ठुकराया, अब भाजपा ने जताया भरोसा
Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 सरिता आर्य 2012 में विधायक रह चुकी हैं। उससे पूर्व नैनीताल की चेयरमैन भी रह चुकी है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी है। संजीव आर्य के मुकाबले वह राजनीति में काफी गहरा समझ रखती हैं।
जागरण संवाददाता, भवाली : नैनीताल सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कई दिनों से चल रही सियासी उथल-उथल के बाद भाजपा ने सरिता आर्य को नैनीताल सीट से टिकट दे दिया है। इससे माना जा रहा है कि अब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।
सरिता आर्य 2012 में विधायक रह चुकी हैं। उससे पूर्व नैनीताल की चेयरमैन भी रह चुकी है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी है। संजीव आर्य के मुकाबले वह राजनीति में काफी गहरा समझ रखती हैं। उधर कांग्रेस के दावेदार संजीव आर्य भी 2017 से युवा विधायक के रूप में अपनी काफी पैठ जमा चुके है। 2017 के चुनाव में दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ भी चुके, जिसमें संजीव ने सरिता को पराजित किया था। 2022 के चुनाव में राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस से संजीव को टिकट मिलने की संभावनाएं है, जिससे दोनों फिर आमने सामने होंगे। लेकिन दोनों अलग दल और अलग चुनाव चिन्ह से लड़ेंगे।
पहले ही चुनाव में विधायक बने थे सरिता और संजीव
इस विधानसभा चुनाव में नैनीताल सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। दोनों ही पाॢटयो के इस बार भी आमने सामने हो सकते है। हालांकि कांग्रेस ने संजीव का टिकट का अभी एलान नहीं किया है। यदि संजीव को टिकट मिला तो दोनों एक बार फिर सामने सामने होंगे। इससे पहले भी ये चुनाव में आमने-सामने आ चुके है। लेकिन तब संजीव भाजपा व सरिता कांग्रेस में थी। और संजीव ने जीत हासिल की। जिसमे जीत का अंतर करीब 8 हजार वोटों का रहा है। मगर इस बार दोनों के दल बदल गए हैं। दोनों ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में एक ही सीट पर जीत हासिल की है।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand Chunav 2022 : कम समय में सीएम धामी ने किया धमाल, खटीमा से ही लड़ेंगे चुनाव