जिला पंचायत की सात सीटों पर दावेदार अधिक होने से उलझी भाजपा
भाजपा ने जिले की जिला पंचायत सदस्यों की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है मगर भाजपा के लिए उन सीटों पर अधिक मुसीबत हो गई है जहां दावेदारों की संख्या अधिक है।
हल्द्वानी, जेएनएन : भाजपा ने जिले की जिला पंचायत सदस्यों की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, मगर भाजपा के लिए उन सीटों पर अधिक मुसीबत हो गई है, जहां दावेदारों की संख्या अधिक है। इसी के चलते जिले की सात सीटें ऐसी हैं, जहां पार्टी ने प्रत्याशी तय नहीं किया है। ऐसे में दावेदारों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भी असहज की स्थिति पैदा हो गई है। सबसे अधिक रोचक स्थिति रामणी आन सिंह पनियाली की है। यहां दावेदारों के अपने-अपने आका हैं। इसलिए किसी एक पर सहमति बनाना मुश्किल हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं का अहम भी आड़े आ रहा है। यही हाल अन्य छह सीटों का भी है। हालांकि इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता किसी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उनका कहना है कि पंचायतों के चुनाव छोटे होते हैं। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव लडऩे का मन होता है।
कांग्रेस के दावेदारों को पार्टी समर्थन का इंतजार
हल्द्वानी : कांग्रेस में अभी तक जिला पंचायत सीट के लिए प्रत्याशियों का चयन नहीं हो सका है। पार्टी के नेता भी अधिकांश सीटों पर दावेदारों को मनाने को लेकर असहज ही नजर आ रहे हैं। दावेदार भी पार्टी के समर्थन के इंतजार में टकटकी लगाए हुए हैं। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल का कहना है कि 21 सितंबर को पार्टी जिला पंचायत के सीटों के लिए प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा कर देगी।
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम हरीश रावत के विधायकों के कथित खरीद-फरोख्त के स्टिंग मामले में सुनवाई अब एक अक्टूबर को