Move to Jagran APP

देवस्थानम बोर्ड पर भाजपा का दोहरा चरित्र : प्रीतम

उत्तराखंड के देवस्थानम अधिनियम को काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा का दोहरा चरित्र बताया। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा सरकार उत्तराखंड के अंदर देवस्थानम श्राइन बोर्ड गठन करने का निर्णय लेती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही सासद सुब्रमण्यम स्वामी न्यायालय में इसके विरोध में जाते है। भाजपा ही खुद इसमें एकमत नहीं है। श्राइन बोर्ड के मुद्दे में पूरी तरह काग्रेस तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी व जनमानस के साथ खड़े है। वर्ष 2022 में जब काग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो सभी की इछानुसार श्राइन बोर्ड को निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 06:56 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:56 AM (IST)
देवस्थानम बोर्ड पर भाजपा का दोहरा चरित्र : प्रीतम
देवस्थानम बोर्ड पर भाजपा का दोहरा चरित्र : प्रीतम

संस, रामनगर : उत्तराखंड के देवस्थानम अधिनियम को काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा का दोहरा चरित्र बताया। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा सरकार उत्तराखंड के अंदर देवस्थानम श्राइन बोर्ड गठन करने का निर्णय लेती है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही सासद सुब्रमण्यम स्वामी न्यायालय में इसके विरोध में जाते है। भाजपा ही खुद इसमें एकमत नहीं है। श्राइन बोर्ड के मुद्दे में पूरी तरह काग्रेस तीर्थ पुरोहित, हक हकूकधारी व जनमानस के साथ खड़े है। वर्ष 2022 में जब काग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी तो सभी की इच्छानुसार श्राइन बोर्ड को निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में होने जा रहे बजट सत्र की अवधि कम है, लेकिन जितनी भी अवधि है। उसमें काग्रेस के विधायक सदन में जनता के हर मुद्दे पर भाजपा को घेरने का काम करेगे। काग्रेस के 11 विधायक सदन में भाजपा के 57 विधायकों पर भारी पड़ेंगे। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यालय में काग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बुधवार को होने वाली विकास खोजो यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ संघर्ष तेज करो, तब तक पीछे नहीं हटना है जब तक भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल न कर दो। इस यात्रा के जरिये राज्य सरकार को परिवर्तन की आहट का पता लग जाएगा।

loksabha election banner

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में धाधली को लेकर फूंका भाजपा सरकार का पुतला

काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत, पालिकाध्यक्ष मो. अकरम, निशांत पपनै, पुष्कर दुर्गापाल, किशोरी लाल, महेद्र प्रताप बिष्ट, विनय पडलिया, ओमप्रकाश, अतुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.